अजयगढ़: सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में अजयगढ़ के अतिथि शिक्षकों ने बीईओ व तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 4 माह से नहीं मिला वेतन
अजयगढ़ में अतिथि शिक्षकों ने मध्य प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। 4 माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज अजयगढ़ के सैकड़ों अतिथि शिक्षकों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम बीईओ व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। अतिथि शिक्षकों ने समय पर वेतन, 50 प्रतिशत आरक्षण, प्रत्येक सत्र 4 अंक और अधिकतम 20 अंक बोनस व नियमितीकरण की मांग की है।