अजयगढ़: अजयगढ एस डी एम व तहसीलदार ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
निर्धारित प्रावधानों का पालन करने की दी गई समझाईश
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लायसेंसी पटाखा दुकान और गोदामों की जांच शुरू की गई।इसी क्रम में अजयगढ अनुविभागीय अधिकारी अशोक अवस्थी व तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के द्वारा अजयगढ़ के मझगांय सहित नगर व अन्य ग्रामो पर अनियमितता व पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री के अवैध भण्डारण की स्थिति का जायजा लिया।