बिसौली: चंदपुरा गांव में सेवा सप्ताह के तहत विहिप–बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Bisauli, Budaun | Jul 10, 2026 विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत चन्दपुरा गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।