बांगरमऊ: बांगरमऊ में कुत्तों की लड़ाई से डरकर वृद्धा गिरी, गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में बुधवार शाम 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। आसीवन गांव में दो कुत्तों की लड़ाई से डरकर 60 वर्षीय राधा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह सिद्धनाथ की पत्नी हैं और घर के बाहर काम से निकली थीं। अचानक कुत्तों के झगड़े से घबराकर भागने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। परिजनों ने उन्हें तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प