छतरपुर नगर: सब्जी मंडी में थोक व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला, भाई समेत दो पर मारपीट का आरोप
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सटई रोड सब्जी मंडी में थोक सब्जी व्यापारी मोहम्मद शुभरति राईन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार उनके छोटे भाई मिस्टर राईन और उसके साथी जगीरा ने मकान विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शुभरति राईन गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इस मामले की जानकारी आज 20 मई शाम करीब 5:30 बजे दी।