कुम्भराज: लांबाचक घाटी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, ससुराल पक्ष ने कहा फांसी लगाई
कुंभराज के मृगवास थाना की सानई पुलिस चौकी के लांबाचक घाटी गांव में 30 31 जनवरी रात 23 वर्षीय नवविवाहिता मिता बाई बंजारा पत्नी सोनू बंजारा की संदिग्ध मौत हो गई। 31 जनवरी को जिला अस्पताल में मायके पक्ष ने प्रताड़ित ओर हत्या का आरोप लगाया। ससुराल वालों ने आरोपो को नकारा बोले, फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।