बेलछी: एकडंगा गांव में डीजे बजाने को लेकर मारपीट, दो लोग घायल
Belchhi, Patna | May 15, 2025 बेलछी थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के क्रम में दोनों पक्ष के एक एक लोग घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट का आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर आगे की कारवाई की जा रही है।