सोहागपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर विधायक मनीषा सिंह ने बस स्टैंड में की साफ-सफाई
शहडोल सोमवार को लगभग 1:00 बजे विधायक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर विधायक मनीषा सिंह ने बस स्टैंड में साफ सफाई की है,इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे हैं, जिसके उपरांत जल गंगा संवर्धन अभियान का संदेश भी दिया गया है,विधायक ने पेयजल की व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।