पिपरिया: रामचंदरपुर गांव से पुलिस ने चोरी के मामले में दो किशोरों को किया निरुद्ध
सूरजगढ़ा पुलिस ने शनिवार एवं रविवार के बीच रात 1:50 बजे पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव से सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 196/24 चोरी मामले में इसी गांव के रहने वाले दो किशोर को निरुद्ध किया है. रविवार अपराह्न 12 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों किशोर को कोर्ट में पेश किया जाएगा.18 जून 2024 को चंदनपुरा गांव में विजय सिंह के घर चोरी हुई थी.