जमुई: कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर सीएए के खिलाफ भाकपा माले ने दिया धरना, कहा चुनाव से पहले सीएए अधिसूचना राजनीतिक साजिश
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 सीएए कानून लागू होने को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत गुरुवार को शहर के कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष भाकपा माले कार्यकताओं ने धरना दिया। जहां माले कार्यकर्ताओं ने सीएए कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। धरना की अध्यक्षता कर रहे माले के जिला सचिव शंभु शरण सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव के एन वक्त पहले सीएए कानून लाना राजनीतिक साजिश है ।