रामपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकालने के आरोप में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Jun 19, 2025 गुरुवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को एक महिला ने तहरीर देकर अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी शादी 6 माह पहले हुई थी।