रामपुर: मदारपुर गांव में 40 साल पुराना कच्चा मकान गिरा, मलबे में 1 दंपति और 2 पालतू जानवर घायल, दंपति को अस्पताल में भर्ती किया गया
Rampur, Rampur | Jun 19, 2025 मदारपुर गांव में 40 साल पुराना कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, मकान के मलबे में एक दंपती समेत दो पालतू जानवर घायल हो गए। दंपति को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया गया है। घटना गुरुवार के सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है । घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल ले आए, जहां पर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल ने घटना की जानकारी दी है।