रामपुर: शादी से इनकार करने पर पड़ोसी ने युवती पर चाकू से किया हमला, दी जान से मारने की धमकी, थाना गंज में आरोपी पर FIR दर्ज
Rampur, Rampur | Jun 19, 2025 गुरुवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार गंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवती पर उसके पड़ोसी ने शादी से इनकार करने पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बुधवार दोपहर दो बजे की बताई गई है जब पीड़िता की माँ अपने पिता से मिलने गई हुई थीं। इस दौरान एक युवक घर मे घुस आया और घटना को अंजाम दिया। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।