फतेहपुर जनपद के औंग कस्बे में सोमवार की शाम 4 बजे जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कृषि फार्म तथा बीज भंडार का निरीक्षण किया। विधायक ने मौजूद जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार सहित तमाम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा भी किया। कृषि विभाग के ओम प्रकाश,मोहन, कैलाश पाल रहे।