सोनपुर: मंत्री शीला मंडल ने बाबा हरिहरनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
Sonepur, Saran | May 15, 2026 विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में शुक्रवार को सुबह दस बजे बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने विधि-विधान के साथ भगवान हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर राज्य की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।