अमदाबाद: अमदाबाद के इंद्रावती उच्च विद्यालय में पुलिस, पत्रकार और जनप्रतिनिधियों के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित
इंद्रावती उच्च विद्यालय अमदाबाद के खेल मैदान में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर अमदाबाद थानाध्यक्ष की ओर से पुलिस व पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि के बीच फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच में पत्रकार व जनप्रतिनिधि टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 80 रन बनाए थे. अमदाबाद पुलिस टीम ने 6 ओवर में 9 विकेट से जीत हासिल कर लिए।