तेलंगाना में एक रात छह घरों में चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो आरोपियों को घाटमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।दोनों आरोपी घटना के बाद अपने साथी के साथ घर मे छिपे थे।सूचना मिलने पर तेलंगाना पुलिस ने घाटमपुर थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार रात 11:00 बजे संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।