घाटमपुर एसडीएम का पर्सनल मोबाइल नंबर पर बना वाट्सएप मंगलवार सुबह 10 बजे हैक हो गया, लगभग डेढ़ घंटे तक हैकर एसडीएम का वाट्सएप चलाते रहे। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को "chek RTO चालान" का एप्लीकेशन भेजा है, लगभग डेढ़ घंटे बाद एसडीएम का वाट्स दोबारा डाउनलोड करने पर सही हुआ।एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने घाटमपुर एसीपी से वाट्सएप हैक होने की शिकायत की है।