झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर शनिवार को 12:00 बजे नगर भवन स्थित प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने श्रद्धांजलि दी। जिला सचिव शफीक खान के अगुवाई में सभी लोगों ने माल्यार्पण किया मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजी हुकूमत की जड़े दिला दी थी, हमें उनकी जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है।