हरदोई: तेज आंधी-बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से सात लोग गंभीर रूप से घायल
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2026 देहात कोतवाली क्षेत्र के महुईपुरी गांव में गांव निवासी राजेश के मकान की दूसरी मंजिल की दीवार छप्पर समेत भरभराकर गिर गई। मलबे में राजेश, उनकी पत्नी संगीता, पुत्र मिथिलेश, रितेश, विमलेश, राजेश के भतीजे छोटे भैया और मिथिलेश की पुत्री सौम्या दब गए।हादसे में सभी सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।