हाथरस: कस्बा सादाबाद के मोहल्ला कश्यप नगर निवासी चारा लेने गई महिला को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर कराया गया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कश्यप नगर निवासी एक महिला चारा लेने गई थी तभी महिला को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में भर्ती कराई गई महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।