झाझा: भीखा गांव में जमीन विवाद में बुजुर्ग पर हैवानियत, लाठी-डंडों से पिटाई के बाद हसुए से दोनों पैर रेतकर किया घायल
Jhajha, Jamui | Apr 18, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के भीखा गांव में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग घुटर यादव पर 8-10 लोगों ने हमला कर देने का मामला शनिवार की शाम 4 बजे सामने आया । हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई के बाद हसुए से उनके दोनों पैर रेतकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी झाझा पहुंचाया, जहां डॉ. सादिया अहमद ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर द