मंझनपुर: कौशाम्बी में बेटी की शादी से पहले रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की सेंध, चोरों ने 40 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सरदार पटेल नगर (हजरतगंज मोहल्ला) में चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुसे बदमाश आलमारी में रखी नकदी और कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।