जगाधरी: सरकार की वादा खिलाफी को लेकर निगम कर्मचारियों ने निगम कार्यालय से भगत सिंह मार्ग चौक तक किया प्रदर्शन
निगम कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ना तो उन्हें समय पर वेतन दे दिया ना ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रही है। और भी उनकी कई मांगे हैं जिनको सरकार नहीं मान रही है। इसको लेकर आज उन्होंने निगम कार्यालय से भगत सिंह चौक तक काले झंडे और उल्टे झाड़ू लेकर के प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।