कामां: कामवन क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी से किसानों को हुआ भारी नुकसान, कई गांवों में बिजली सप्लाई ठप
तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। धिलावटी गांव में तेज हवाओं के कारण बिजली के तार,विद्युत पोल और टीन शेड धराशाई हो गए,जिससे बड़ा नुकसान हुआ।आंधी-तूफान का असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिला।रात्रि के दौरान दर्जनों गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित रही, शनिवार सुबह 8 बजे अधिकारी गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।