उधवा: उत्तर पियारपुर पंचायत में सखी मंडल की दीदियों द्वारा पोषण पखवाड़े पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के अमानत क्लस्टर अंतर्गत उत्तर पियारपुर पंचायत में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत सखी मंडल की दीदियों द्वारा पोषण पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे इस कार्यक्रम का संचालन आईपीआरपी अनंत कुनाई द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में सखी मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।