बिसौली: आसफपुर में रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Apr 13, 2026 ब्लाक आसफपुर में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन, ब्लॉक आसफपुर के पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में सोमवार को 1 बजे करीब खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय एवं ईपीएफ का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है।