महागामा: मेहरमा: डोय-बलबड्डा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल
मेहरमा के डोय- बलबड्डा मुख्य मार्ग पर शांति नगर बिहार के नजदीक दो बाइकों के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की पहल पर सभी को मेहरमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।