शाहबाद: सिरदारनगर में कारखाने में आग से जलकर 10 लाख रुपए का सामान स्वाहा, कारखाना मालिक गंभीर रूप से जलकर घायल
सिरदार नगर गांव में सोमवार की शाम 6:30 बजे चक्की की स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण कारखाने में आग लग गई जिससे कारखाने में रखा गेहूं, लाही और खली सहित लगभग 10 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया और कारखाना मालिक भी जलकर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।