छतरपुर: हॉकी कोच को स्टेडियम में घेरकर पीटा, मोबाइल और सोने की चेन छीनने का आरोप,जिला अस्पताल में हुआ मेडिकल।
छतरपुर शहर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में हॉकी कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कोच नकुल कुशवाहा (32) निवासी सागर रोड, खेल ग्राम के पास ने आरोप लगाया कि शिवम दीक्षित सहित अन्य लोगों ने उन्हें घेरकर हॉकी से करीब 15 मिनट तक बेरहमी से पीटा और उनका मोबाइल व गले की सोने की चेन छीनकर ले गए।घटना आज 25 जून शाम करीब 6:00 बजे की बताई जा रही है।