कासगंज: कासगंज के रेलवे स्टेशन पर दो युवकों के साथ की गई मारपीट, जीआरपी पुलिस को दी गयी तहरीर
कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दो युवकों के साथ चार लोगों ने मारपीट की है। मिली जानकारी के मुताबिक पटियाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हर्षित चौहान पुत्र सुनील कुमार और प्रमोद पुत्र जितेंद्र दोनों लोग अपने गांव से ट्रेन द्वारा कासगंज शहर के वेब इंस्टिट्यूट में पढ़ने आ रहे थे। कासगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों युवक ट्रेन से उतरे तभी उनके साथ मारपीट कर दी।