निघासन: निघासन में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील परिसर में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से प्रसारित भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।