गुमला: अंबेराडीह चौक पर मिली साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची, परिजनों की तलाश जारी
Gumla, Gumla | May 31, 2026 अमेराडीह चौक में शनिवार की सुबह साढ़े तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची भटकती हुई मिली। बच्ची को कोयनारा की ओर से पैदल आते हुए देखा गया। अंबेरा डीह चौक पहुंचने पर स्थानीय निवासी पलटन सिंह की पत्नी की नजर बच्ची पर पड़ी। उन्होंने बच्ची को रोककर उसका नाम-पता पूछने का प्रयास किया लेकिन बच्ची कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता सकी। मामले की जानकारी मुखिया को दी गई।