जोकीहाट: जोकहाट: सड़क बनी तालाब, बिजली पोल पकड़कर जान जोखिम में डाल रहे 1500 लोग
Jokihat, Araria | May 13, 2026 जोकीहाट प्रखंड के बगडहरा वार्ड संख्या 5 की ये तस्वीरें विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। सड़क पर जलजमाव इतना ज्यादा है कि पूरा रास्ता तालाब में बदल चुका है। करीब 1500 परिवारों का आवागमन प्रभावित है और लोग बिजली के पोल का सहारा लेकर रास्ता पार कर रहे हैं।