चूरू: भालेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग को चूरू के होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, महिला थाने में केस दर्ज
Churu, Churu | Aug 11, 2024 चूरू के भालेरी थानांतर्गत एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अपने मामा के साथ महिला थाने पहुंची पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसने 9 वी कक्षा तक पढ़ाई की है और अब वह चूरू के एक सिलाई केंद्र में सिलाई सीख रही है।