सीतापुर: रामपुर खेउटा में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर प्रेमी और प्रेमिका का शव मिला, परिवारों में मचा कोहराम
जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर खेउटा गांव में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर प्रेमी और प्रेमिका का शव लटका मिलने से परिवारों में कोहराम मच गया था मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची थी जिसके बाद पुलिस के द्वारा शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।