खाजूवाला थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी, जिस पर थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को अफीम सहित गिरफ्तार किया है।