Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र
image
image
image
image
image

डबल इंजन सरकार की प्रदेश को बड़ी सौगातें, अनूपगढ़ में पीएम के कार्यक्रम का बड़ी एलईडी पर हुआ लाइव प्रसारण, अनूपगढ़ में सैकड़ो लोगों ने देखा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से आज प्रदेश को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगातों का अनूपगढ़ कस्बा भी साक्षी बना। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने आज राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी, साथ ही जयपुर मेट्रो फेज द्वितीय का शिलान्यास भी किया, प्रधानमंत्री के पचपदरा में आयोजित इस शिलान्यास, उदघाटन और लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का नगरपालिका प्रशासन की ओर से अनूपगढ़ की नागपाल धर्मशाला में बड़ी एलईडी पर लाइव प्रसारण किया गया। आज नागपाल धर्मशाला में बहु प्रतीक्षित रिफाइनरी के लोकार्पण का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े, रिफाइनरी का लोकार्पण और प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने के लिए लोगो में भारी उत्सुकता देखी गई। कार्यक्रम के दौरान ईओ मनीष कुमार पारीक, तहसीलदार दिव्या चावला, सीबीईओ पंकज जांगिड़, सीडीपीओ सहदेव कुमार, बीडीओ मनोज ज्याणी, पूर्व एमएलए संतोष बावरी, भाजपा नेता मोहित छाबडा, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, कुशाल चुचरा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। भाजपा नेता मोहित छाबडा ने कहा कि राजस्थान के विकास का आज 'सुपर शनिवार' है। देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पचपदरा की रिफायनरी राजस्थान के हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।इसके साथ ही आज जोधपुर को नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिली है। यह नया टर्मिनल मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को नई गति देगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजस्थान के औद्योगिक और शहरी विकास के लिहाज से अहम है। एक ओर पचपदरा रिफाइनरी के शुरू होने से ऊर्जा क्षेत्र और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है, वहीं जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला से राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के संचालन से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को भी बड़ा विस्तार मिलेगा।

Anupgarh, Ganganagar | Jul 4, 2026
डबल इंजन सरकार की प्रदेश को बड़ी सौगातें, अनूपगढ़ में पीएम के कार्यक्रम का बड़ी एलईडी पर हुआ लाइव प्रसारण, अनूपगढ़ में सैकड़ो लोगों ने देखा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से आज प्रदेश को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगातों का अनूपगढ़ कस्बा भी साक्षी बना। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने आज राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी, साथ ही जयपुर मेट्रो फेज द्वितीय का शिलान्यास भी किया, प्रधानमंत्री के पचपदरा में आयोजित इस शिलान्यास, उदघाटन और लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का नगरपालिका प्रशासन की ओर से अनूपगढ़ की नागपाल धर्मशाला में बड़ी एलईडी पर लाइव प्रसारण किया गया। आज नागपाल धर्मशाला में बहु प्रतीक्षित रिफाइनरी के लोकार्पण का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े, रिफाइनरी का लोकार्पण और प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने के लिए लोगो में भारी उत्सुकता देखी गई। कार्यक्रम के दौरान ईओ मनीष कुमार पारीक, तहसीलदार दिव्या चावला, सीबीईओ पंकज जांगिड़, सीडीपीओ सहदेव कुमार, बीडीओ मनोज ज्याणी, पूर्व एमएलए संतोष बावरी, भाजपा नेता मोहित छाबडा, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, कुशाल चुचरा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। भाजपा नेता मोहित छाबडा ने कहा कि राजस्थान के विकास का आज 'सुपर शनिवार' है। देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पचपदरा की रिफायनरी राजस्थान के हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।इसके साथ ही आज जोधपुर को नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिली है। यह नया टर्मिनल मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को नई गति देगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजस्थान के औद्योगिक और शहरी विकास के लिहाज से अहम है। एक ओर पचपदरा रिफाइनरी के शुरू होने से ऊर्जा क्षेत्र और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है, वहीं जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला से राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के संचालन से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को भी बड़ा विस्तार मिलेगा। - Anupgarh News