कटोराताल पर अतिक्रमण हटाया, 4 वाहनों पर कार्रवाई,
ग्वालियर। यातायात पुलिस कंपू व झांसी रोड ने नगर निगम मदाखलत के साथ कटोराताल रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रखे दुकान, गुमटी और हाथ ठेलों का सामान जब्त कर नगर निगम कार्यालय भेजा गया। साथ ही बिना लाइसेंस व दस्तावेजों के वाहन चलाने पर 4 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर ₹3,500 का समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Madhya Pradesh Police