निचलौल: गेड़हवा गांव के पास बकरी चरा रही महिला पर तेदुएं ने बोला हमला, घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल
निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे गेड़हवां गांव के पास से होकर गुजरी टेल फॉल नहर पटरी पर बुधवार शाम एक महिला बकरी चरा रही थी। इसी बीच महिला पर शावकों के साथ तेदुएं ने हमला बोल दिया। हमलें में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।