सागर के बयां ईको पार्क, पथरियाजाट में ईको विकास बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं वनमंडल अधिकारी वरुण यादव के मार्गदर्शन में सोमवार दोपहर 1 बजे अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वनों के संरक्षण, वन्य जीवों की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम की प्रमुख थीम “मैं भी बाघ”, “हम हैं बदलाव” और “हम हैं धरती के दूत” रही।