राघोगढ़: कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आए 310 लोगों ने दिए कलेक्टर को शिकायती आवेदन
Raghogarh, Guna | Jun 30, 2026 गुना कलेक्ट्रेट में 30 जून को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को जिले के सभी ब्लॉक तहसील के शहरी ग्रामीण क्षेत्र से आए 310 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में कैंट निवासी आर्थिक कमजोर आवेदक धीरज खटीक को उपचार के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से ₹10000 की सहायता दी।