गोमिया: जलजमाव पर प्रशासन सख्त, BDO और CO की पहल से शुरू हुआ सफाई कार्य
Gumia, Bokaro | May 12, 2026 गोमिया मोड़ स्थित HP पेट्रोल पंप के पास लंबे समय से हो रहे जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में है। गोमिया BDO और CO की संयुक्त पहल से आज मंगलवार को इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए। समय लगभग साढ़े 11 बजे बताया गया कि इस स्थान पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।