बलिया: पथरी के ऑपरेशन के दौरान अनीषा राय की मौत के चर्चित मामले में पति ने कोतवाल पर लगाए गंभीर आरोप
Ballia, Ballia | Apr 21, 2026 अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान अनीषा राय की मौत के बहु चर्चित मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति शिवांशु राय ने मंगलवार की दोपहर एक बजे जिलाधिकारी से मुलाकात कर दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने सदर कोतवाली के वर्तमान कोतवाल पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।