थाना दक्षिण पुलिस द्वारा शान्ति भंग की आशंका के चलते भिन्न-भिन्न स्थानों से तीन अभियुक्तों को शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में हिमांशु पंडित पुत्र राजकमल निवासी कटरा पठानान थाना दक्षिण, गौरव पुत्र सतीश गुप्ता निवासी देवनगर थाना दक्षिण तथा पंकज राठौर पुत्र रेवती प्रसाद निवासी हिमायुपुर ठेका वाली गली थाना दक्षिण शामिल हैं।