ओबरा: सेमिया गांव के पास सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत और पांच घायल
Obra, Sonbhadra | May 12, 2026 सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सेमिया गांव के समीप सवारियों से भरा ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में पलट गया। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया |