जांजगीर: महिला से अनाचार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया, जांजगीर पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर की महिला थाना पुलिस ने महिला से अनाचार करने वाले आरोपी ब्रजेश खांडे को पामगढ़ से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने महिला थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ब्रजेश खांडे के द्वारा जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.