सिवनी: बाहुबली चौक नामकरण विवाद खत्म, नपा अध्यक्ष ने मांगी क्षमा; नाम रहेगा यथावत
Seoni, Seoni | Jul 12, 2026 सिवनी में बाहुबली चौक नामकरण विवाद पर विराम लग गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने रविवार को बड़े जैन मंदिर पहुंचकर जैन समाज से क्षमा मांगी और कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी के अभाव में नाम परिवर्तन का निर्णय हुआ था। अब नगर परिषद की अगली बैठक में प्रस्ताव निरस्त कर 'बाहुबली चौक' का नाम यथावत रखा जाएगा।