चूरू: कोर्ट परिसर में बाबू जगजीवन राम की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Churu, Churu | Apr 5, 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशानुसार रविवार को चूरू जिलामुख्यालय के कोर्ट परिसर में कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये।