नवादा: लिलो गांव में बेवजह एक बच्ची के साथ की गई मारपीट, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Nawada, Nawada | May 25, 2025 रविवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की नवादा जिले के लिलो गांव में एक बच्ची के साथ बेवजह कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद जख्मी बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी बच्ची की पहचान सोनम कुमारी के रूप में की गई है। बच्ची के साथ मारपीट की घटना क्यों हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।